Azamgarh News: कम्हेनपुर में स्वच्छता अभियान के तहत हुई नालियों की सफाई
आजमगढ़, जुलाई 2 -- Azamgarh News: आजमगढ़। पल्हनी विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कम्हेनपुर में गुरुवार को संचारी रोकथाम नियंत्रण अभियान के रोकथाम के लिए चले विशेष स्वच्छता अभियान के तहत नालों की सफाई की गई। ग्राम पंचायत में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर और नालियों की साफ सफाई की गई। इसी के साथ ही कचरा हटाकर एंटी लारवा का छिड़काव किया गया। ग्रामीणों को संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए जागरूक किया। साफ सफाई अभियान में ग्रामीण सफाई संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सभाजीत यादव, इरशाद, राधेश्याम मौर्य, हनुमान, छोटेलाल यादव, रमेश कुमार, बृजेश चौहान, गिरधर मौर्य आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hathras News: रैली के माध्यम से दिया संचारी रोग से बचाव का संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.