Azamgarh News: कमरे में फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव, हत्या का आरोप
आजमगढ़, अक्टूबर 20 -- Azamgarh News: आजमगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। तरवां थाना क्षेत्र के परमानपुर गांव में मंगलवार की सुबह छात्रा का शव बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। वह किराए के मकान में रहकर पॉलीटेक्निक विद्यालय में पढ़ाई करती थी।
छात्रा की पढ़ाई और परिवार फूलपुर के कजरा कोल खुर्द गांव निवासी 20 वर्षीय रिंकू चार बहनों में सबसे छोटी थी। करीब दो साल से तरवां के परमानपुर गांव में किराए का कमरा लेकर पॉलटेक्निक विद्यालय भिलिहली तरवां में पढ़ाई करती थी। सोमवार रात फोन पर उसकी मां के साथ बात हुई। उसकी मां ने दशहरा पर घर आने के लिए कहा, लेकिन उसने बाद में आने की बात कहकर फोन काट दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.