आजमगढ़, अगस्त 2 -- Azamgarh News: मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के लखरांव पोखरा स्थित ईदगाह मस्जिद के सामने संचालित स्क्रैप कबाड़ी की दुकान से शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये का तांबा, पीतल और लोहे का स्क्रैप चोरी कर लिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित विपिन जायसवाल, पुत्र स्वर्गीय विनोद कुमार जायसवाल निवासी वार्ड संख्या-12 लाजपत नगर थाना मेंहनगर ने बताया कि वह शुक्रवार रात दुकान बंदकर घर चले गए थे। शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदल दी गई थी। दुकान के अंदर सामान बिखरे पड़े थे। तांबा, पीतल और लोहे सहित लाखों रुपये के सामान गायब मिले। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: कबाड़ी की दुकान में लाखों की चोरी, एक ही दुकान में दूसरी बार चोरी होने से व्यापारियों में आक्रोश यह देखकर...