Azamgarh News: कपडे़ की दुकान में सेंध लगाकर चोरी
आजमगढ़, नवम्बर 24 -- Azamgarh News: लाटघाट। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार में सोमवार की रात चोर कपड़ा की दुकान में सेंध लगाकर पांच हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए। क्षेत्र के चौको गांव निवासी आदित्य की लाटघाट बाजार में कपड़ा की दुकान है। वह सोमवार को दुकान बंदकर घर चले गए। रात में चोर पीछे से सेंध लगाकर दुकान में घुस गए। काउंटर का लॉक तोड़कर पांच हजार रुपये नकदी उठा ले गए। मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने लाटघाट पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.