आजमगढ़, अक्टूबर 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शुक्रवार को 30 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। पहली पाली में पंजीकृत 13344 में से 4706 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए उच्चाधिकारी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे। परीक्षा शुरू होने से पहले ही सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की गई। जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सुरक्षा कर्मियों और परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रखा गया था। बारिश के कारण अभ्यर्थियों को केन्द्रों तक पहुंचने में परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- Mau News: कड़ी निगरानी में 14 केंद्रों पर शुरू हुई पीईटी केंद्रों पर मोबाइल...