आजमगढ़, सितम्बर 27 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। हरिऔध कला केंद्र में शनिवार को कजरी महोत्सव-2026 का शुभारंभ एमएलसी विजय बहादुर पाठक और पद्मश्री कजरी गायिका उर्मिला श्रीवास्तव ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। कजरी महोत्सव में लोक गायकी बहार बही। हरिऔध कला केंद्र में आयोजित कजरी महोत्सव में मिर्जापुर जिले के पद्मश्री कजरी गायिका उर्मिला श्रीवास्तव ने पिया मंगाए दा मेंहदी, मोती झील से ना...हमरी अटरिया पे आजा रे सांवरिया, देखा देखी बलम होई जाये... के साथ एक से बढ़कर एक गीत के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं की वाहवाही लूटी। वहीं विभिन्न कलाकारों ने भी अपने गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध राष्ट्रीय कजरी गायिका सुश्री मालविका हरिओम लखनऊ, आदर्श मिश्रा, अजय मिश्रा, सुश्री कृतिका सिंह, एवं हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय द्वारा सांस्कृतिक...