आजमगढ़, सितम्बर 2 -- Azamgarh News: बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पतिला गौसपुर गांव के कम्पोजिट विद्यालय में गांव के ही एक मनबढ़ युवक ने बुधवार को शराब पीकर हंगामा करने लगा। उसने विद्यालय में तोड़-फोड़ की, शिक्षिकाओं और छात्राओं से अभद्रता की। प्रधानाध्यापक ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय प्रकाश यादव ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक मनबढ़ युवक आए दिन नशे में धुत होकर अराजक तत्वों के साथ स्कूल में आ जाता है। हाल ही में उसने विद्यालय की पानी की टोटी तोड़ दी और बिजली के तार भी नोच डाले। वह स्कूल गेट पर खड़ा होकर महिला शिक्षको, छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां करता है और जबरन उनकी फोटो एवं वीडियो बनाता है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: असामाजिक तत्वों की हरकतों से विद्यालय परिवार परेशान मना करने पर स्...