Azamgarh News: ओबीसी आरक्षण की हुई समीक्षा
आजमगढ़, अक्टूबर 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामऔतार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के प्रतिनिधित्व और आरक्षण की स्थिति की समीक्षा की गई। आयोग ने जमीनी स्तर पर पिछड़े वर्ग की वास्तविक स्थिति का तथ्यपरक आकलन करने पर जोर दिया। बैठक में आयोग के सदस्य बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, एसपी सिंह और ओएसडी डॉ. मो. असलम अंसारी मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी कमलकिशोर कंडारकर और मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा ने जनपद की पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में ओबीसी के वर्तमान प्रतिनिधित्व, आरक्षण व्यवस्था और संबंधित अभिलेखों की जानकारी आयोग के समक्ष प्रस्तुत की। इस दौरान आरक्षण के निर्धारित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.