आजमगढ़, जुलाई 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। ऑनलाइन गेम की लत ने चार युवकों को लाखों का कर्जदार बना दिया। कर्ज चुकाने के लिए युवक ठगी करने लगे। किसानों की ट्रैक्टर ट्राली किराए पर लेने के बाद बेच दे रहे थे। पीड़ित किसानों की शिकायत पर महराजगंज थाना की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की तो खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी दो युवको को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर बेची गईं तीन ट्रैक्टर ट्रालियां बरामद कर ली गईं। महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम गांव निवासी सुनील यादव, उपेंद्र यादव, अंकुल यादव और गोलू उर्फ संगम मौर्य ऑनलाइन गेम खेलते थे। इसके चक्कर में वह करीब 15 लाख रुपये के कर्जदार हो गए। इसके बाद चारों ने मिलकर ठगी कर अपने नुकसान की भरपाई की योजना बनाई। गांव के चार किसानों से ट्रैक्टर ट्राली को 15 हजार रुपये के किर...