आजमगढ़, सितम्बर 19 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। एसीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए शहर के मड़या और कुंदीगढ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक चिकित्सक के ड्यूटी से अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित समय पर अस्पताल में उपस्थित रहने और मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय सुबह करीब 11 बजे कुंदीगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां पर तैनात चिकित्सक डॉ. अमित आनंद नदारत मिले, इसके साथ ही एएनएम भी नहीं थी। इस दौरान ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, जांच व्यवस्था, मरीजों के बैठने की व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News...