आजमगढ़, जुलाई 25 -- Azamgarh News: मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना परिसर में शनिवार को एसडीएम भूपाल सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल बारह शिकायती पत्र आए। जिसमें राजस्व के दस और पुलिस के दो मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। एसडीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बासूपुर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव ने शिकायत करते हुए बताया कि दोनों भाइयों के बीच लगभग सात फीट चौड़ा रास्ता है, जिसे उनके बड़े भाई रामराज पुत्र रामबली द्वारा बार-बार अवरुद्ध कर दिया जाता है। यह भी पढ़ें- Ambed...