Azamgarh News: एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं
आजमगढ़, अगस्त 13 -- Azamgarh News: आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने गुरुवार को सुबह पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज क्षेत्रों से फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए पीड़ित पक्ष को प्रभावी न्याय दिलाया जाए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.