Azamgarh News: एनीमिया प्रभावित महिलाओं, किशोरियों का होगा इलाज
आजमगढ़, नवम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जनपद में एनिमिया पीड़ित गर्भवती महिलाओं और किशोरियों की जांच होगी। करीब 17 प्रतिशत महिलाएं एनिमिया से पीड़ित हैं। इनमें सात प्रतिशत की हालत गंभीर है। इन महिलाओं का पता लगाकर उनका उपचार शुरू कराया जाएगा। जिले की करीब 1.40 लाख गर्भवती महिलाओं और तीन लाख किशोरियों की जांच होनी है। गर्भवती महिलाएं और किशोरियों के एनिमिया से पीड़ित होने से शारीरिक विकास में बाधा हो रही है। बाद में यह पेल्विक इंफेक्शन (पीआईडी) का रूप लेकर बांझपन का कारण बन जाता है। इसके साथ ही महिलाओं में पीआईडी के कारण ही सर्वाइकल कैंसर के संक्रमण का खतरा भी बना रहता है। 11 से 16 साल की किशोरियां और गर्भवती महिलाएं अधिक प्रभावित हो रही हैं। जनपद में गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अभियान चल रहा है। सीएच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.