आजमगढ़, सितम्बर 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अहरौला इलाके के शंभूपुर गांव में हुए हत्याकांड के बाद एनकाउंटर में हत्यारोपी अरविंद यादव के ढेर होने से अनाथ हुईं उसकी दोनों बेटियों को एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने गोद लिया है। वह दोनों बेटियों की पढ़ाई से शादी तक की पूरी जिम्मेदारी उठाएंगे। जिले की पुलिस ने भी दोनों बेटियों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। दोनों बच्चियों के लिए एसएसपी एक माह और जिले में तैनात करीब पांच हजार पुलिसकर्मी एक-एक दिन का वेतन देंगे। पुलिसकर्मियों के वेतन से हुई कटौती से मिली धनराशि बच्चियों के नाम एफडी कराई जाएगी। पुलिस ने अरविंद के घर से उसकी मां और भाभी को भी बुला लिया था। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: शंभूपुर हत्याकांड-अरविंद की जेब में मिलीं 18 गोलियां घटना का विवरण पत्नी-बेटे समेत चार की हत्या करने वाले...