Azamgarh News: एचपीवी टीकाकरण, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी गई जानकारी
आजमगढ़, सितम्बर 13 -- Azamgarh News: लालगंज,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नूरजहां पब्लिक स्कूल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवगांव के प्रभारी डॉक्टर एआर सिंह की देखरेख में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैंसर से बचाव, सर्वाइकल आदि के बारे में डाक्टरों ने छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई है। एएनएम साधना ने कहा कि 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस विशेष टीकाकरण सत्र के तहत स्कूल की बड़ी संख्या में छात्राओं को टीका लगाया गया। यह टीकाकरण अभियान शासन द्वारा बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर एएनएम सीमा सोनकर, प्रियंका, प्रधानाचार्य मोहम्मद कुर्बान आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.