आजमगढ़, अगस्त 28 -- Azamgarh News: चक्रपानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में एक साल पहले मंजूरी मिलने के बावजूद कैंसर डे केयर सेंटर अब तक पूरी तरह संचालित नहीं हो सका है। सेंटर पर कैंसर मरीजों की प्राथमिक जांच, उपचार, कीमोथेरेपी, परामर्श और दर्द से राहत जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। पिछले कुछ वर्षों में जिले में कैंसर मरीजों की संख्या बढ़ी है। समय पर जांच और उपचार न मिलने से कई मरीज गंभीर अवस्था में पहुंच जाते हैं। ऐसे में प्राथमिक स्तर पर कैंसर की पहचान और उपचार के लिए सेंटर की स्थापना को मंजूरी दी गई थी। पहले इसे मंडलीय अस्पताल में खोलने पर विचार हुआ, लेकिन पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्थापित किया गया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: एक साल बाद भी मूर्त रूप नहीं ले सका ' कैंसर डे ...