Azamgarh News: एक साल बाद भी मूर्त रूप नहीं ले सका ' कैंसर डे केयर सेंटर'
आजमगढ़, अगस्त 28 -- Azamgarh News: चक्रपानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय मेडिकल कालेज में कैंसर डे केयर सेंटर एक साल बाद भी मूर्त रूप नहीं ले सका है। एक साल पूर्व जनपद में कैंसर डे केयर सेंटर खोलने की मंजूरी मिली थी। कैंसर मरीजों का प्राथमिक स्तर पर जांच और उपचार होना है। केजीएमयू लखनऊ की निगरानी में इसका संचालन होना है। हाल के करीब पांच साल में कैंसर मरीजों की संख्या काफी बढ़ी है। समय से जांच और उपचार न मिलने के कारण गंभीर स्थिति में पहुंचने पर लोगों का उपचार शुरू होता है। उस समय कैंसर लाइलाज हो जाता है। तेजी से बढ़ रहे कैंसर पर प्राथमिक स्टेज में परामर्श और उपचार के लिए जनपद में एक साल पूर्व कैंसर डे सेंटर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली थी। मंडलीय अस्पताल और राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में स्थापित करने को लेकर कई माह तक मामला उलझा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.