आजमगढ़, अक्टूबर 3 -- Azamgarh News: रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। सदर तहसील के चककालिका गांव में एक ही परिवार के भूमिहीन 14 सदस्यों ने पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ उठा रहे थे। शिकायत के बाद विभाग ने जांच की थी। इन लोगों से 4.46 लाख रुपये की वसूली होनी है। जांच के बाद भी विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। शिकायतकर्ता ने मंडलायुक्त से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। एक ही परिवार के 14 सदस्य फर्जी कागजात के आधार पर पीएम सम्मान निधि का पात्र बन कर लाभ ले रहे थे। गांव के राजकुमार कुशवाहा ने मामले की जानकारी होने पर विभाग को शिकायती पत्र दिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बिना अनुमति एससी की जमीन के बैनामा का आरोप इस पर भी कार्रवाई न होने पर मंडलायुक्त से जांच की मांग की। मंडलायुक्त के निर्देश पर जांच के दौरान लेखपाल के सत्यापन में सभी भूमिह...