आजमगढ़, नवम्बर 18 -- Azamgarh News: आजमगढ़। रानी की सराय के कोटिला चेक पोस्ट स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में विद्यालय के पूर्व छात्र मोहम्मद हमदान के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का सचिव चुने जाने पर मंगलवार को सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोहम्मद हमदान ने कक्षा 6 से 12वीं तक की शिक्षा इसी विद्यालय से प्राप्त की। उन्होंने जेईई मेन में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया। वर्तमान में एएमयू में मानद सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इस अवसर पर प्रबंधक मोहम्मद नोमान, प्रधानाचार्या रूपल पांड्या, उप-प्रधानाचार्या रूना खान एवं डॉ. शफीउज्जमां उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन की ओर से मोहम्मद हमदान को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: नवनिर्वाचित महामंत्री का हुआ स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की ...