आजमगढ़, जुलाई 22 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददता। जोत और फसल के आधार पर लाखों रुपये का ऋण लेकर उसे नोटिस के बाद भी जमा न करने वाले 212 बकायेदार किसानों के खिलाफ विभाग की ओर से कुर्की करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। ऐसे बड़े डिफाल्टर बकायेदारों को सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने वसूली के लिए उन्हें चिंहित किया है। किसानों को खेती-बारी में किसानों को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए सहकारिता विभाग की ओर से समितियों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। ऋण के माध्यम से किसानों को सहूलियत मिल सके और खेती के लिए उन्हें आर्थिक जरूरतें पूरी हो सके। सहकारिता विभाग की ओर से जिले में मौजूद 250 सहकारी समितियों के माध्यम से जोत और फसल के आधार पर किसानों को विभिन्न तिथियों में कुल 34 करोड़ पांच लाख रुपये का ऋण दिया गया था। विभागीय अधिकारिय...