Azamgarh News: उल्टी-दस्त से बालिका की मौत
आजमगढ़, सितम्बर 6 -- Azamgarh News: फरिहा। रानी की सराय ब्लॉक के फरिहा गांव में चार वर्षीय बालिका की उल्टी-दस्त से शनिवार को मौत हो गई। वह चार दिन से बीमार चल रही थी। एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। फरिहा गांव निवासी चार वर्षीय इकरा पुत्री सलमान चार दिन से बुखार से पीड़ित थी। पिता ने बताया कि निजी डॉक्टर से उसका उपचार चल रहा था। शुक्रवार की शाम को उसकी हालत और बिगड़ गई। उसे उल्टी और दस्त शुरू हो गई। शनिवार की सुबह बालिका की मौत हो गई। गांव के लोगों ने संक्रमण की आशंका जताई है। बालिका के घर के आस-पास जलजमाव बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.