आजमगढ़, जुलाई 4 -- Azamgarh News: शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड पल्हनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत शहबाजपुर में लाखों रुपये की लागत से निर्मित एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (आरआरसी भवन) उपेक्षा का शिकार है। निर्माण कार्य अधूरा है। भवन अपनी बदहाली की कहानी स्वयं बयां कर रहा है। केंद्र के मुख्य गेट पर प्लास्टर नहीं कराया गया है, जिससे निर्माण कार्य अधूरा दिखाई देता है। इसके अलावा भवन की दीवारों पर स्वच्छता जागरूकता से जुड़े स्लोगन और आवश्यक सूचना पट्ट भी नहीं लिखे गए हैं। ऐसे में यह केंद्र अपने उद्देश्य के अनुरूप पूरी तरह उपयोगी नहीं बन सका है। लोगों का मानना है कि यदि भवन को पूर्ण रूप से तैयार कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तो गांव में कूड़ा-कचरा प्रबंधन बेहतर ढंग से किया जा सकता है। प्रधान अजीत कुमार यादव ने बताया कि आरआरसी भवन क...