आजमगढ़, नवम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से प्रदेश के उज्ज्वला लाभार्थियों को फ्री गैस सिलेंडर की सब्सिडी प्रदान किए जाने के कार्यक्रम का मंगलवार को हरिऔध कला केंद्र में सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कुल 3,02,554 लाभार्थी हैं, जिनमें से 2,63,089 लाभार्थियों द्वारा ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक गैस सिलेंडर रिफिल का उपभोक्ता मूल्य 1,023 रुपये है। इसमें केंद्र सरकार द्वारा 367.17 रुपये तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 655.83 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी दी गई है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क गैस इस ...