Azamgarh News: ई-रिक्शा पलटने से बालक की मौत
आजमगढ़, अक्टूबर 2 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया थाना क्षेत्र के अतरैठ बाजार के पास शुक्रवार सुबह ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार बालक की मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अंबेडकर नगर जिले के लालमनपुर गांव निवासी सनोज का चार वर्षीय पुत्र अभय वर्मा अपनी मां के साथ अतरौलिया क्षेत्र के पलया गांव स्थित ननिहाल आया था। वह शुक्रवार की सुबह अपनी मां के साथ दवा लेने के लिए चाचा के ई-रिक्शा से देऊरपुर बाजार जा रहा था। अतरैठ बाजार के समीप अचानक ई-रिक्शा के सामने एक बालक आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में बालक अभय के सिर में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों के सहयोग से परिजन उन्हें लेकर बूढ़नपुर बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.