Azamgarh News: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर हुई चर्चा
आजमगढ़, अगस्त 23 -- Azamgarh News: अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर नगर की जामा मस्जिद अतरौलिया में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में विभिन्न अंजुमनों, अबाबील फाउंडेशन के सदस्यों और जिम्मेदार लोगों ने भाग लेकर जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से निकालने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। मौलाना मोहम्मद अब्दुल बारी नईमी आजमी, पेश इमाम जामा मस्जिद ने बताया कि जुलूस-ए-मोहम्मदी 12 रबीउल अव्वल, 1448 हिजरी के मुताबिक 26 अगस्त बुधवार की रात नौ बजे निकाला जाएगा। इस दौरान मस्जिदों, गलियों, मोहल्लों और घरों को सजाया जाएगा। जुलूस में आतिशबाजी और डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा। नात पढ़ने वाली अंजुमनें लाउडस्पीकर से नात और मनकबत पढ़ते हुए चलेंगी। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: बरही में जश्न ए ईद मिलादुन्नबी की जुलूस 26 को, तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.