Azamgarh News: इस सत्र में चीनी मिल 40 लाख क्विंटल गन्ने की करेगी पेराई
आजमगढ़, नवम्बर 26 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सठियांव चीनी मिल का पेराई सत्र गुरुवार को डोगा पूजन के साथ शुरू हो रहा है। इस सत्र में 40 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो पिछले साल से पांच लाख क्विंटल कम है। चीनी मिल तीन जनपद के गन्ना की पेराई करेगी। गन्ना क्रय के लिए मिल गेट सहित 42 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें आजमगढ़ में 30 क्रय केंद्रों में 25 क्रय केंद्रो को सक्रिय कर दिया गया है। पिछले पेराई सत्र में चीनी मिल में 45 लाख क्विंटल का लक्ष्य रखा गया था। मिल ने 35 लाख 23 हजार क्विंटल गन्ना की पेराई की थी। चीनी मिल में 2.92 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ था। इस बार चीनी मिल प्रबंधन तंत्र निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयास जुट गया है। लगभग चीनी मिल गेट सहित सभी क्रय केन्द्रों को संचालित किया जाये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.