Azamgarh News: इंटरनेट से अंतर्राष्ट्रीय कॉलिंग कराने वाले दो लोग गिरफ्तार
आजमगढ़, अक्टूबर 3 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सरायमीर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात संजरपुर के पास से इंटरनेट से अंतर्राष्ट्रीय कालिंग कराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 16 मोबाइल फोन, लैपटॉप, तीन सिम कार्ड और नकदी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों को व्हाट्सएप और टेलीग्राम से प्रीमियम नंबर और कॉल रूट उपलब्ध होता था। पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है। सरायमीर थाना की पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम शुक्रवार की रात चेकिंग कर रही थी। इस दौरान संजरपुर पोखरा के पास से दो संदिग्ध मो. ताबिश निवासी खुदादादपुर थाना निजामाबाद और सलीम अहमद निवासी खरेवां थाना सरायमीर को पकड़ा। पकड़े गए लोग इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से विदेश में लोगों को बात करा रहे थे। दोनों अपने साथी जीशान निवासी महाजनी टोला थाना सरायमीर के साथ मिलक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.