आजमगढ़, अक्टूबर 24 -- Azamgarh News: मार्टीनगंज। क्षेत्र के भादों गांव निवासनी शाहजहां पत्नी स्व. मो. शहीद, सैयदा पत्नी स्व. सुल्तान ने सोमवार को बीडीओ मार्टीनगंज फूलचंद्र सरोज से मिली। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में उसे आवास प्राप्त हुआ था। ब्लाक से प्रथम किस्त प्राप्त हुई। आवास का छत पूरी तरह से पूर्ण हो गया, लेकिन नौ महीने बीत जाने के बाद भी दूसरी किस्त की धनराशि नहीं मिली। मजदूरी नहीं मिलने से काफी समस्या हो रही है, कई बार शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। सिर्फ ब्लाक कर्मचारियों से आश्वासन मिला ,लेकिन भुगतान नहीं हुआ। बीडीओ ने जांच करा कर भुगतान कराने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...