आजमगढ़, नवम्बर 24 -- आजमगढ़ शहर में देव दीपावली Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार की शाम जिलेभर में देव दीपावाली मनाई गई। दीपों की आभा से धरा का कोना-कोना जगमग हो उठा। शहर के गौरीशंकर और सिधारी स्थित महावीर घाट के तमसा तट पर को आकर्षक दीपों से सजाया गया। गौरी शंकर घाट पर 11 हजार दीयों की रोशनी से घाट जगमग हो उठे। वहीं, सिधारी स्थित महावीर घाट पर इस्कान की ओर से आयोजित दीपदान और आरती में लोग शामिल हुए। नगर के गौरीशंकर घाट पर दोपहर से ही देव दीपावली को लेकर घाटों की सफाई के बाद दीपों के सजाने का क्रम शुरू हुआ। शाम होते ही एक साथ 11 हजार दीये जलाए गए। दीयों की रोशनी से घाट जगमग हो उठे। दीप प्रज्ज्वलित होने के बाद गंगा, तमसा के साथ शनिदेव की आरती की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भजन-कीर्तन के बाद श्रद्धालुओं में प्रस...