आजमगढ़, अगस्त 21 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। आयुष्मान कार्ड से उपचार करने में मंडलीय अस्पताल पिछड़ रहा है। जुलाई माह में 36 लोगों का आयुष्मान कार्ड से उपचार किया गया। आयुष्मान कार्ड से उपचार करने कई सीएचसी मंडलीय अस्पताल से आगे निकल गए हैं। मुबारकपुर सीएचसी में 44 और अतरौलिया में 43 लोगों का उपचार किया गया है। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई। जनपद में अभियान चलाकर 14 लाख से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। जिसका लोगों का लाभ भी मिल रहा है। जनपद में आयुष्मान कार्ड से उपचार कराने के लिए 55 सरकारी और 34 निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं। सरकारी अस्पतालों की अपेक्षा निजी अस्पतालों में लोगों को बेहतर इलाज मिल रहा है, जबकि कुछ सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए मरीजों को धक्के खाने पड़ रहे हैं। ऐसे में मरीजों को निजी ...