आजमगढ़, अक्टूबर 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़। मंडलायुक्त विवेक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक बुधवार को हुई। मंडलायुक्त ने त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी थानों और मुख्यालय में पीस कमेटी की बैठक कराने का निर्देश दिया। अवैध पटाखों की दुकान एवं भंडारण पर प्रभावी निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आबादी से दूर खुले मैदान में चिह्नित स्थलों पर ही अस्थायी पटाखों की दुकानें लगाई जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...