आजमगढ़, अगस्त 1 -- Azamgarh News: आजमगढ़। न्यायालय के आदेश पर पवई थाने की पुलिस ने आपरेशन दहन के तहत शुक्रवार को बरामद की गई लाखों रुपये की अवैध शराब नष्ट कराई। उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार की उपस्थिति में पवई थानाध्यक्ष मनीष पाल ने 400 लीटर स्प्रिट शराब, 624 पाउच अपमिश्रित देशी शराब, 7 किलो यूरिया, एक किलो नौसादर के अलावा 100 क्यूआर कोड, 1000 सीसी, एक सौ शीशी के ढक्कन, 71 खाली गत्ता, एक अल्कोहल मीटर, एक पैकिंग मशीन के साथ 12 हजार रुपये नकदी नष्ट कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...