आजमगढ़, सितम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिलेभर में शुक्रवार को जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कान्हा की भक्ति में पूरा जिला सराबोर रहा। जिला कारागार, पुलिस लाइन के अलावा सभी थानों में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार की आधी रात को घड़ी की सुई 12 पर पहुंची तो मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उल्लास चरम पर नजर आया। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की ..., भये प्रगट कृपाला दिन दयाला ... जैसे मंगल गीतों की गूंज से पूरा जिला कृष्णमय हो गया। रात 12 बजे प्रभु श्रीकृष्ण के जन्म के बाद घंट घड़ियाल की ध्वनि के साथ ही जमकर आतिशबाजी होती रही। शहर के अठवरिया स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, मुख्य चौक स्थित बिहारीजी मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट के बीच भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की...