Azamgarh News: आधी-अधूरी नाली के निर्माण से सड़क पर बह रहा गंदा पानी
आजमगढ़, अक्टूबर 10 -- Azamgarh News: दीदारगंज,हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड फूलपुर के सलाहुद्दीनपुर गांव में आधी-अधूरी नाली के निर्माण कर छोड़ दिये जाने से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। कीचड़युक्त मार्ग पर आवागमन करने में ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस समस्या का सामाधान न होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। सलाहुद्दीपुर गांव का मुख्य मार्ग होने से सुबह से लेकर रात तक ग्रामीणों का इस मार्ग से आना-जाना लगा रहता है। इस मार्ग पर जलजमाव होने से आवागमन में ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती थी। ग्रामीणों की शिकायत कुछ वर्ष पूर्व ग्राम प्रधान राम अशीष यादव ने मार्ग को तोड़वाकर कुछ दूर तक निर्माण करा दिया, जबकि पूरे मार्ग का निर्माण नहीं कराया। ग्रामीणों का कहना है कि यहीं नहीं जल निकासी के लिए आधी अधूरी नाली बनाकर उस पर पटिया रखकर छोड़ दिया। न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.