Azamgarh News: आधा-अधूरा निर्माण कार्य कर छोड़ दिये जाने से बढ़ी परेशानी
आजमगढ़, अगस्त 5 -- Azamgarh News: बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के बड़गहन-जौनपुर मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य आधा-अधूरा कर छोड़ दिये जाने से क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। अर्द्धनिर्मित सड़कों पर बिखरी गिट्टीयों के चलते आये दिन साइकिल और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने अर्द्ध निर्मित इस मार्ग के जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूरा कराये जाने की मांग की है। तहसील क्षेत्र के बड़गहन, बर्रा, आरा, चौकिया जौनपुर मुख्य मार्ग के मध्य गांगी नदी पर लघु सेतु पुल पहुंच मार्ग तक और अतिरिक्त मार्ग के दो किमी 600 मीटर निर्माण कार्य के लिए वर्ष 2022-2023 में नवार्ड योजना के अंतर्गत 2 करोड़ 46 लाख 15 हजार रुपये का धन स्वीकृत हुआ था। शासन से धन स्वीकृत के बाद प्रदेश के खेल युवा कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.