Azamgarh News: आठ हजार आबादी की दुश्वारियां बरकरार
आजमगढ़, सितम्बर 21 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है, लेकिन पानी कम होते ही तटवर्ती क्षेत्रों में कटान तेज हो गया है। नदी की धारा किसानों की खेती योग्य भूमि को लगातार काट रही है। खेतों को नदी में समाता देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। करीब 20 दिनों तक जलस्तर बढ़ने के बाद पिछले एक सप्ताह से घाघरा तेजी से घट रही है। जलस्तर में कमी के साथ सहबदिया, बरामदपुर, देवारा खास राजा और अचल नगर के आसपास कटान बढ़ गया है। अचल नगर के उत्तर में देवारा रामशरण दूबे, देवारा कर्ता राम दूबे, देवारा गरीब दूबे और बिच्छूक दास के पास नदी लगातार भूमि काट रही है। फूल बदन, रामाश्रय, रामनिवास, चक्रधारी यादव, फिरंगी यादव, परशुराम यादव, रंजीत यादव और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.