Azamgarh News: आज 23 केंद्रों पर 8592 शिक्षक मतदाता डालेंगे वोट
आजमगढ़, अक्टूबर 22 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन- 2026 के लिए जिले में 23 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर 8592 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शुक्रवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। गुरुवार शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच गई थीं। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए जिले में कुल 23 मतदान केंद्र (मतदेय स्थल) बनाए गए हैं। पल्हना और अजमतगढ़ को छोड़कर अन्य सभी 20 विकास खंड कार्यालय, सदर और सगड़ी तहसील कार्यालय और नगर के शिब्ली डिग्री कॉलेज में वोट डाले जाएंगे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं। निर्वाचन के लिए कुल पंजीकृत 8592 शिक्षक मतदाताओं में 6044 पुरुष और 2548 महिला मतदाता हैं। मतदाता बैलेट पेपर से वोटिंग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.