आजमगढ़, अक्टूबर 24 -- Azamgarh News: आजमगढ़। शहर में नरौली बस स्टैंड से बवाली मोड़ के बीच सड़क चौड़ीकरण के कार्य के तहत विद्युत पोल की शिफ्टिंग की जानी है। इसके चलते रविवार को विद्युत उपकेंद्र पुरानी जेल से होने वाली बिजली आपूर्ति छह घंटे तक बाधित रहेगी। रविवार सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान लालडिग्गी, हरबंशपुर और डीएम ऑफिस फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मातबरगंज, रोडवेज, कुर्मी टोला, गुरु टोला, लालडिग्गी, सदावर्ती, पुरानी सब्जी मंडी, अनन्तपुरा, कटरा, कोलघाट, कोलबाज बहादुर, मड़या जयरामपुर और सिविल लाइन मोहल्लों प्रभावित रहेंगे। विद्युत वितरण खंड आजमगढ़ के अधिशासी अभियंता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए विद्युत पोल शिफ्टिंग की जानी है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: सड़क चौड़ीकरण: 26 स...