आजमगढ़, अक्टूबर 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 30 अक्तूबर को दो-दो पालियों में होगी। प्रत्येक पाली में 13344 अभ्यर्थी शामिल रहेंगे। परीक्षा के लिए जिले में कुल 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा एक- एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। शुक्रवार को दूसरे दिन की होने वाली पीईटी परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने परीक्षा को नकल विहीन और शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों,सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्र...