Azamgarh News: आज आजमगढ़ आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आजमगढ़, सितम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को आजमगढ़ आएंगे। वह बरदह इलाके के जिवली गांव पहुंचकर गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माता के निधन पर शोक जताएंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का यह पूरी तरह से निजी कार्यक्रम है। वह अपराह्न करीब 3.30 बजे जिवली पहुंचेंगे। शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाने के बाद मुख्यमंत्री वाराणसी रवाना हो जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.