Azamgarh News: आग लगने से तीन मवेशी की मौत, गृहस्थी का सामान जला
आजमगढ़, अक्टूबर 15 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जहानागंज थाना क्षेत्र बोहना गांव में बुधवार की रात पशुशाला में मच्छर भगाने के लिए किए गए धूंआ से निकली चिगारी शोला बन गई। आग लगने से तीन मवेशी की जलने से मौत हो गई। गृहस्थी का पूरा सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणो के प्रयास से अगा पर काबू पाया गया।जहानागंज थाना क्षेत्र के बोहाना गांव निवासी अंबिका प्रसाद की भैंस ने बुधवार की शाम को बच्चा जना था। मच्छर को भगाने केलिए उसने पशुशाला में धूंआ किया था, जिससे निकली चिनगारी से आग लग गई। आग के विकराल रूप लेने पर लोागों को जानकारी हुई। जबतक लोग आग से बचाव का प्रयास करते मवेशी आग की चपेट में आ गए। मकान को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जबतक लोग आग पर काबू पाते तीन मवेशी की जलने से मौत हो गई। गृहस्थी का पूरा सामान जल कर नष्ट हो गया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.