Azamgarh News: आकाशीय बिजली से दो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, दस घंटे गुल रही बिजली
आजमगढ़, अगस्त 7 -- Azamgarh News: फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गुरुवार तड़के हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से नगर के मुख्य चौक पर ल 400 केवीए और चकनूरी गांव का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे नगर में करीब दस घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की। आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के दौरान कई स्थानों पर फॉल्ट होने से बिजली आपूर्ति बार-बार प्रभावित होती रही। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी फॉल्ट ठीक करने में जुट गए। नगर के मुख्य चौक का ट्रांसफार्मर खराब होने से सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि चकनूरी गांव में पूरे दिन बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज करने के लिए भी परेशान होना पड़ा। अवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.