Azamgarh News: आकाशीय बिजली गिरने से वृद्धा की मौत
आजमगढ़, जुलाई 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। महाराजगंज थाना क्षेत्र के झोरीपुर गांव के सीवान में शुक्रवार की शाम को खेत में घास काटने के लिए गई वृद्धा की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महराजगंज थाना क्षेत्र के झोरीपुर गांव निवासी 62 वर्ष इंदू देवी घर रहकर परिवार के साथ खेतीबारी में हाथ बटाती थी। परिजनों का कहना है कि वह शुक्रवार की शाम को घर से 500 मीटर दूर धान के खेत में घास काटने के लिए गई थी। इसी दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से इंदू देवी झुलसने से खेत में ही अचेत हो गई। काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग उसे ढूंढते हुए खेत में पहुंचे। परिवार के लोग उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले आए, जहां जांच के बाद चिकित्सको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.