आजमगढ़, सितम्बर 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में आईटीआई से संबंधित पीएम सेतु योजना एवं एनएपीएस (नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम) योजना की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम रविंद्र कुमार ने योजनाओं की प्रगति, आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को अप्रेंटिसशिप से जोड़ने तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। बैठक में नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई आजमगढ़ दीपक कुमार यादव ने बताया कि जनपद में स्थापित समस्त निजी एवं राजकीय अधिष्ठानों से आईटीआई की टीम द्वारा निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इसके साथ ही अप्रेंटिस मेलों के माध्यम से जनपद के आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को अप्रेंटिसशिप योजना से जोड़ा जा रहा है। अप्रेंटिस योजना के अंतर्गत भारत सर...