आजमगढ़, अक्टूबर 24 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत जिले के अल्पसंख्यक बहुल गांवों में 30 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण दस साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। जबकि विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था को तीन वर्ष पूर्व ही पांच किस्तों में करीब 4 करोड़ 95 लाख रुपये की धनराशि का भुगतान कर दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में जिले में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत शासन स्तर से 66 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कराये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद इन भवनों के निर्माण में खर्च होने वाले धनराशि 4 करोड़ 95 लाख रुपये की मंजूरी भी मिल गई थी। शासन से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (यूपीआरएनएसएस) को सौ...