Azamgarh News: अहरौला थाने के पास युवक को मारी गोली, गंभीर
आजमगढ़, अक्टूबर 3 -- Azamgarh News: अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार के असिलाई मोड़ के पास शनिवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर युवक को घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। युवक पैदल घर जा रहा था। घटना अहरौला थाने से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर हुई। खबर पाकर सीओ फूलपुर फोर्स के साथ पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। अहरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी 20 वर्षीय आर्यन यादव उर्फ अर्पित अपने पिता मनोज के साथ अहरौला बाजार के असिलाई में ढाबा चलाता है। परिजनों ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे आर्यन अपने ढाबा से पैदल घर जा रहा था। असिलाई मोड़ के पास गली में मुंह बांधकर बाइक से आए दो लोगों ने उसे गोली मार दी। बाएं हाथ के पंजा और बाएं पैर में घुटने के पास गोली लगने से वह गंभीर रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.