आजमगढ़, नवम्बर 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी कर आठ लाख रुपये के पटाखे बरामद किए। दीपावली पर बेचने के लिए अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया था। नगर कोतवाली, बरदह, महराजगंज और दीदारगंज थाना की पुलिस ने कार्रवाई की। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि मुखबिर कि सूचना पर शुक्रवार की दोपहर दुकानदार आदर्श गर्ग निवासी कुर्मी टोला की नगरपालिका के पास स्थित दुकान पर जांच की गई। दुकान से आठ बड़े गत्ते, दो प्लास्टिक की बोरियों में रखे अवैध पटाखे, अन्य विस्फोटक समेत करीब 3.5 क्विंटल ज्वलनशील सामग्री बरामद की गई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। यह भी पढ़ें- Katihar News: बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, कई दुकानें बंद दुकानदार आदर्श गर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया। ब...