Azamgarh News: अवैध नर्सिंगहोम में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत,
आजमगढ़, जुलाई 16 -- Azamgarh News: सठियांव (आजमगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। मुबारकपुर क्षेत्र के हरैया स्थित आर्य नंदिनी नर्सिंगहोम में बुधवार सुबह आपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। इस पर कथित डॉक्टर परिजनों को सूचना दिए बगैर महिला को लेकर शहर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंच गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों के आने के बाद डॉक्टर महिला का शव लेकर भाग निकला। आक्रोशित परिवारवालों ने शाम को हरैया चट्टी पहुंचकर आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। बाद में पुलिस ने नाटकीय ढंग से शव बरामद कर लिया। सीओ सदर के आश्वासन पर करीब पौन घंटे बाद जाम समाप्त हो गया। मृत महिला के पुत्र ने कथित डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्या हुआ महिला के साथ? मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के भीरा गांव निवासी 52 वर्षीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.