Azamgarh News: अवैध कट तत्काल बंद कराने के निर्देश
आजमगढ़, सितम्बर 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय चावला की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, ब्लैक स्पॉट स्थलों पर सुधारात्मक कार्रवाई तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी अनुपालन सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने जनपद में चिह्नित ब्लैक स्पॉट स्थलों पर अब तक की गई सुधारात्मक कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं। जिन स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका अधिक है, वहां संकेतक, रोड मार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, रिफ्लेक्टर एवं अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.