आजमगढ़, अगस्त 10 -- Azamgarh News: रानी की सराय। संयुक्त श्रीमाली सभा द्वारा पौधरोपण अभियान के तहत रविवार को अवंतिकापुरी धाम पर दो सौ पौधे लगाये गये। माली सभा की ओर से आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। माली सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष छोटेलाल श्रीमाली ने कहा कि बृक्ष हमारे जीवन के अमूल्य है। धरा हरा भरा होगा तो वातावरण शुद्ध होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय सैनी, प्रदेश अध्यक्ष गुलाबचंद, सनी, विशाल, संतोष आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Chapra News: धेनुकी सरकारी गाछी में पौधा वितरण समारोह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...